नववर्ष के स्वागत में ‘डेजलिंग नाइट’

BY — December 31, 2013

311212उदयपुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी द्वारा नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में डेजलिंग नाईट का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों द्वारा एकल, समूह, कपल डांस एंव गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।

संस्था सचिव यशवन्त कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं एकल नृत्य में प्राशी जैन प्रथम, चेरिल कोठारी द्वितीय, एकल गीत में शुभम कोठारी, ग्रुप डांस में स्वाति पोरवाल व गरिमा बाबेल प्रथम, शर्मिला जैन व सुधा जैन द्वितीय, समूह गीत प्रतियोगिता में इन्द कोठारी व शुभम कोठारी विजेता रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि  जिला प्रमुख मधु मेहता व विशिष्ट  अतिथि दिनेश मेहता व तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने पुरस्कृत किया। प्रारम्भ में संस्था अध्यक्ष मुकेश जैन व सचिव यशवन्त कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सीमा मेहता ने किया।
नितिन सेठ अध्यक्ष : वर्ष 2014-15 के लिए जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी के अध्यक्ष के रूप में नितिन सेठ अध्यक्ष मनोनीत किए गए। साथ ही उनकी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें सचिव अनिल संखला एंव अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। उक्त जानकारी नोमिनेशन कमेटी के चेयरमेन अनिल मेहता ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *