अम्बेश स्मृति समारोह : कार्यक्रम पर विचार विमर्श

BY — December 31, 2013

311213फतहनगर. मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक गुरूदेव अम्बालालजी म.सा. की २०वीं पुण्यतिथि यहां के पावनधाम में 3 व 4 जनवरी को मनाई जाएगी। समारोह को लेकर मंगलवार को पावनधाम के पदाधिकारियों एवं जैन समाज के लोगों ने व्यवस्थाओं सम्बन्धी विचार विमर्श किया।

सुबह पूना से पावनधाम अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा एवं वसई से उपाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ यहां पहुंचे। पावनधाम में कोषाध्यक्ष थावरचंद बापना, सह कोषाध्यक्ष लादुलाल चण्डालिया, मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़, उपाध्यक्ष दिनेश सामर, फतहनगर श्रीसंघ प्रमुख पूरणमल सिंयाल, पारसमल बापना, बाबुलाल उनिया, ललित सिंयाल, समरथलाल बड़ालमिया आदि के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इधर पावनधाम में विराजित साध्वियों के सानिध्य में महिला मण्डल की महिलाओं ने दिन में नमोकार महामंत्र का जाप किया।
कल रवाना होगी नमन यात्रा: श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा गुजरात के तत्वावधान में नमन यात्रा गुरूवार को थामला से रवाना होगी। यात्रा दोपहर १२.३९ बजे प्रस्थान करेगी तथा वडिय़ार होते हुए शाम को मावली जैन स्थानक पहुंचेगी। रात्रि विश्राम मावली जैन स्थानक में करने के बाद यात्रा शुक्रवार को सुबह फतहनगर के लिए रवाना होगी तथा दोपहर बाद पावनधाम में धूमधाम से प्रवेश होगा। इसी यात्रा के तहत शाम को पावनधाम में शाम 7.30 बजे आज की शाम गुरु अम्बेश के नाम भक्ति संध्या होगी जिसमें संगीतकार दिलीप बी. पूनमिया एण्ड पार्टी भायन्दर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *