Header Banner

औदिच्य ब्राहमण समाज का खेल महोत्सव ‘साया’

BY — January 1, 2014

010101उदयपुर। बीएन कॉलेज ग्राउंड पर सहस्र औदिच्य ब्राहमण समाज के यूथ संगठन ‘साया’ द्वारा खेल महोत्सव का सीजन-4 का समापन विभिन्न खेलों के साथ हुआ। महोत्सव का मुख्य आकर्षण क्रिकेट महोत्सव के फाइनल मैच मे औदिच्य रॉयल्स की टीम ने 11 इडियट्स को 20 रन से हराया।

संयोजक राहुल व्यास ने बताया कि पहले खेलते हुए औदिच्य रॉयल्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 106 रन बनाए जिसमें तपन शर्मा ने 32 व प्रतीक शुक्ला ने 26 रनों का योगदान दिया। 11 इडियट्स की ओर से रोनक मेहता ने 2 विकेट लिए। जवाब में 11 इडियट्स की टीम 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवरों में 86 रन ही बना सकी जिसमें रोनक मेहता ने नाबाद 43 रन बनाए और औदिच्य रॉयल्स की और से प्रतिक शुक्ला ने 3 व विवेक दवे ने 2 विकेट लिए मेन ऑफ थे मैच प्रतीक शुक्ला रहे।
अन्य स्पर्धाओं में सितोलिया मे चित्तौड़ चेलेंजर्स विजेता रहे और उपविजेता एसएस 7 रही। 3 से 5 वर्ष के दौड़ में प्रथम तनय व्यास, द्वितय यथार्थ व्यास, 5-7 वर्ष मे प्रथम आर्यन व्यास द्वितीय हर्षल व्यास, 7-10 वर्ष में प्रथम देव व्यास द्वितय दक्ष शर्मा, लेमन एंड स्पून साड़ी वर्ग मे प्रथम शिल्पा दवे, द्वितय खुशबू दीक्षित, लेमन एंड स्पून सूट वर्ग मे खुशबू रावल प्रथम और भुवना व्यास द्वितीय रही। वरिष्ठिजन की चेयर रेस मे प्रथम नरेश दीक्षित और द्वितीय कृष्ण रावल रहे।
अंत में पारितोषिक वितरण समारोह में समाज के सम्मानित वैद्य श्याम सुंदर व्यास, नटवरलाल शर्मा, कमलेश शर्मा व अन्य ने पुरूस्कार वितरित किये। क्रिकेट में विजेता टीम के कप्तान प्रतीक शुक्ला को 5001 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम के कप्तान राकेश व्यास को 3501 रुपए प्रदान किए गए वहीं अन्य को स्मृीति चिह्न वितरित किये गए। क्रिकेट में मेन ऑफ दी सेलिब्रशन उदित व्यास रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply