स्वच्छ राजनीति के लिए वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन जरूरी

BY — January 1, 2014

010103उदयपुर। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धुरी है एवं अनुभवों की खान है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश में स्वच्छ राजनीति की आवश्यकता है जिसके लिए वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन आवश्यक है।

वे आज महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में आयोजित नव वर्षाभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि मेरा यह हरसंभव प्रयास रहेगा कि मैं आपकी सेवा के लिए तत्पर बना रहूं तथा मेरी सेवा का आधार भी आपका मार्गदर्शन बने। इस अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित नववर्ष के कैलेण्डर का फूलसिंह मीणा, संरक्षक हीरालाल कटारिया, किरणमल सावनसुखा, फतहलाल नागौरी, भामाशाह राधाकृष्ण वशिष्ठ, चांदसिंह कावडिय़ा, शारदा तलेसरा, दिलखश सेठ, नीलिमा सिरोया एवं वी. एस. बक्षी द्वारा विमोचन किया गया।
010104महासचिव भंवर सेठ ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वरिष्ठजनों में याप्त उत्साह एवं उमंग तथा कार्य करने का जज्बा विद्यमान है। वरिष्ठजनों का संरक्षण राज्य सरकार का दायित्व है। ये अपने अनभवों का लाभ जन-जन तक पहुंचाकर सेवा कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये जिसमें प्रेमप्यारी भटनागर, सुशीला पोरवाल, के. के. त्रिपाठी, कुशल त्रिपाठी, दिलखुश सेठ, पुष्पा धाकड़, सरला कटारिया, लाडजी कंठालिया, खुशकुंवर जैन, गोपी शर्मा, वी.एस.बक्षी, पी.सी.कच्छारा, मुरली गट्टानी, उमाशंकर अग्रवाल, चन्द्रशेखर सनाढ़्य, शारदा तलेसरा, बलवंतसिह ओरिडय़ा, कांता गंगानी, डॉ. पी. सी. जैन आदि ने रचनाएं प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। अंत में मनामल कुदाल ने धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *