Header Banner

शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रांतीय अधिवेशन 3-4 को

BY — January 1, 2014

फतह स्कूल में तैयारियां जोरों पर

010102उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के 3-4 जनवरी को फतह स्कूल में होने वाले अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस हेतु 30 हजार फीट का विशाल विवेकानंद पाण्डाल तथा 25 हजार फीट की अन्नपूर्णा भोजनशाला बनाई गई है।

अधिवेशन संयोजक शंकर वया ने बताया कि इसमें राजस्थान से 7-8 हजार शिक्षकों के भाग लेने की संभावना हैं। अधिवेशन में शिक्षक-शिक्षार्थी-शिक्षा के उन्नयन पर विशेष मंथन होगा। बुधवार को विभिन्न व्यवस्थाओं को समुचित सम्पन्न कराने के लिए 150 कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। आवास हेतु चम्पालाल धर्मशाला फतह स्कूल, सामुदायिक भवन शिवाजी नगर, विद्या निकेतन सेक्टर-4, विश्व संवाद केन्द्र आदि स्थानों पर व्यवस्था की गई है। अधिवेशन में शिक्षाविदों व राजनेताओं की भागीदारी रहेगी तथा उन्हें सुनने का सौभाग्य मिलेगा। सम्मेलन में व्याख्यानमाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन आदि भी होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply