मेवाड़ प्रवर्तक मदन मुनि का फतहनगर प्रवेश

BY — January 1, 2014

पदयात्रा एवं पुण्यतिथि समारोह को लेकर उल्लास

010107फतहनगर. मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदन मुनि का बुधवार को नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मदनमुनि यहां पावनधाम में आयोजित होने वाले मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक अम्बालालजी के 20 वें स्मृति दिवस एवं पदयात्रा समारोह में सानिध्य प्रदान करेंगे। घासा में वर्षावास सम्पन्न करने के बाद मदनमुनि के यहां प्रवेश पर समाज जनों के अलावा अन्य लोगों ने भी गर्मजोशी के साथ अगवानी की।

सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरूष अगवानी के लिए नगर से बाहर तक पहुंचे। सुबह मावली से विहार कर ११ बजे धुणी पर प्रवेश किया। यहां से जयकारों के साथ मदनमुनि को नगर में लाया गया। जलदाय विभाग के समीप पीपाड़ा मोटर्स पर मदनमुनि ने मौजूद श्रावक-श्राविकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया। यहां पावनधाम में विराजित अन्य साध्वियां भी अगवानी के लिए पहुंच गई तथा जुलूस के रूप में पावनधाम में प्रवेश करवाया गया। मदनमुनि के साथ प्रदीपमुनि, नवीनमुनि व धीरजमुनि आदि थे। मंगल प्रवेश पर पावनधाम अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा, मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़, सह कोषाध्यक्ष लादुलाल चण्डालिया,श्रीसंघ फतहनगर के प्रमुख पूरणमल सिंयाल,सनवाड़ श्रीसंघ प्रमुख बाबुलाल उनिया, कंवरलाल पीपाड़ा समेत पावनधाम संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इधर पावनधाम में स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा गुजरात के तत्वावधान में पदयात्री अम्बालालजी म.सा. की जन्म स्थली थामला से नमन यात्रा के रूप में गुरूवार को दोपहर १२.३९ बजे प्रस्थान करेंगे। समरथलाल बड़ालमिया के अनुसार यात्रा ३ जनवरी को पावनधाम पहुंचेगी तथा शाम को संतों के सानिध्य में एक शाम गुरू अम्बेश के नाम में शामिल होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *