Header Banner

शिप्रा के पुरस्कार से आए नौ बडे़ कचरा पात्र

BY — January 1, 2014

010114उदयपुर। लिव आउट युअर ड्रीम पुरस्कार विजेता शिप्रा अग्रवाल ने आज अपने पुरस्कार स्वरूप मिली राशि से एक कार्यक्रम में गणगौर घाट व झील की सफाई हेतु नौ बडे़ कचरा पात्र लगवाए। इस दौरान महापौर रजनी डांगी भी मौजूद थीं।

010115डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, झील संरक्षण समिति, चांदपोल नागरिक समिति, झील हितैषी नागरिक मंच व ज्वाला जन जाग्रति संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महापौर डांगी ने शिप्रा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नगर निगम झीलों की स्वच्छता व सुंदरता के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन यह कार्य आम नागरिक के सहयोग के बिना बहुत कठिन है।
कार्यक्रम में पार्षद कल्पना भटनागर, नन्द किशोर शर्मा, अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, हाजी सरदार मोहम्मद, ए आर खान, नूर मोहम्मद, भंवरसिंह राजावत, एमपीयूएटी छात्रसंघ की महासचिव रुचिका जैन व गीतांजली मेडिकल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्राओ सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply