Header Banner

पावनधाम में पदयात्रा समागम एवं भक्ति संध्या आज

BY — January 2, 2014

नमन यात्रा पहुंची मावली

020104फतहनगर. मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक अम्बालाल मसा के 20 वें स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पावनधाम में पदयात्रा समागम एवं एक शाम गुरु अम्बेश के नाम का आयोजन होगा।

श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा गुजरात द्वारा आयोजित गुरू अम्बेश नमन यात्रा अम्बेश की जन्म स्थली मावली तहसील के थामला गांव से दोपहर 12.39 बजे रवाना हुई। उप प्रवर्तक प्रदीपमुनि एवं रविन्द्रमुनि के सानिध्य में रवाना हुई नमन यात्रा में गुजरात शाखा के अध्यक्ष गौžतम कुमार बापना, उपाध्यक्ष भगवतीलाल परमार, रतनलाल चपलोत, मार्गदर्शक दिनेश संचेती, सुरेश पिछोलिया, लोकेश रायसोनी व समरथलाल बड़ालमिया, अम्बेश मेमोरियल संस्थान अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा, महामंत्री दिनेश सिंघवी, बंशीलाल सिंघवी समेत देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रावक एवं श्राविकाएं शामिल हुए। यात्रा गुरू अम्बेश के जयकारे लगाती बडिय़ार होते हुए शाम को मावली पहुंची जहां जैन स्थानक में पदयात्रियों को ठहराया गया। यहां से नमन यात्रा सुबह 7.30 बजे लदानी होते हुए अम्बेश मुनि की निर्वाण स्थली फतहनगर के पावनधाम में प्रवेश करेगी। पावनधाम में दिनभर विभिन्न स्थानों से पदयात्री प्रवेश करेंगे। पावनधाम संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इधर समारोह को लेकर प्रवर्तक प्रकाशमुनि एवं दर्शन मुनि गुरुवार शाम तक पटोलिया पहुंच चुके थे। संतद्वय सुबह विहार कर पावनधाम में प्रवेश करेंगे जबकि रमणी कंवर आदि ठाणा 4 गुरुवार शाम आकोला पहुंच चुके थे। साध्वियां यहां से सुबह विहार कर फतहनगर प्रवेश करेगी। इनके अलावा प्रदीप मुनि एवं रविन्द्र मुनि नमन यात्रा के साथ ही पावनधाम में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में उल्लास है तथा गुरुवार को दिनभर धर्मप्रेमी लोग कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए तैयारियों में जुटे रहे।
आज होगी भक्ति संध्या : अम्बेश मुनि के स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम गुरू अम्बेश के नाम का आयोजन किया जाएगा। पावनधाम संस्थान के मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़ के अनुसार शाम 7.3० बजे शुरू होने वाली भकित संध्या में मुम्बई के दिलीप बी. पुनमिया एण्ड पार्टी द्वारा भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा शाखा दिल्ली के उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पगारिया करेंगे जबकि अहमदाबाद निवासी रोशनलाल हिंगड़ मुख्य अतिथि होंगे। समारोह गौरव के रूप में युवा शाखा दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार बड़ाला एवं विधायक गौžतम कुमार दक होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply