Header Banner

जनपद के आकर्षक कैलेण्डर का विमोचन

BY — January 2, 2014

020103उदयपुर। उदयपुर जनपद के आकर्षक एवं रंगीन  वर्ष 2014 के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन गुरूवार केा जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग एवं कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने किया।

इस अवसर पर भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय की व्याख्याता डॉ. रेणुका राठौड़, समाजसेवी सुधा गर्ग, डॉ. सरोज गर्ग, उदयपुर जनपद के प्रकाशक घनश्याभम सिंह भीण्डर आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रो. गर्ग ने कहा कि कैलेण्डर प्रकाशन में बहुत रोचक सामग्रियों का मिश्रण किया गया है जो आम जन की आवश्ययकताओं को पूरा करती हैं। इससे महत्वपूर्ण दिवस एवं सरकारी तथा धार्मिक सूचनाओं का ज्ञान होना पहले से ही सुलभ हो जाता है। कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि नव वर्ष के इस कैलेण्डर में राजकीय अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश सहित शहर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply