Header Banner

औदिच्य ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन

BY — January 6, 2014

060101उदयपुर। सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज के युवा संगठन साया का स्नेह मिलन समारोह जलबुर्ज पर हुआ। इसमें भामाशाहों का सम्माान भी किया गया।

साया खेल महोत्सव के संयोजक राहुल व्यास ने बताया कि साया खेल महोत्सव 2013 के सफल आयोजन पर हुए स्नेजह मिलन में साया खेल महोत्सव 2013 के भामाशाहों ने परिवारजनों के साथ समारोह में शिरकत की। कई खेल प्रतियोगिताओं के साथ स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर साया टीम के सदस्य सुधीर दवे, मनीष व्यास, डा. दीपक औदिच्य, संजय दवे, मनीष दवे, संजीव शर्मा, संजीव जानी, अनूप व्यास, भुवन रावल, प्रणय जानी, रवीद्र दीक्षित और देवर्षि व्यास मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply