Header Banner

वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुधार एवं वित्तीय मुद्दों पर होगा मंथन

BY — January 6, 2014

विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेमिनार 1-2 फरवरी को
जुटेंगे विभिन्न राज्यों के शोधार्थी विषय विशेषज्ञ

jrnvuउदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ में 1 से 2 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय में वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुधार एवं वित्ती य मुद्दों पर मंथन होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 से अधिक अर्थशास्त्री, शोधार्थी जुटेंगे।

समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार पंजाबी ने बताया कि जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से होने वाली राष्ट्रीय सेमिनार में शोधार्थी तथा विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। सेमिनार चेयरमैन डॉ. सुमन पामेचा ने बताया कि सेमिनार में प्रमुख अर्थशास्त्री प्रो. तपन चोरे, प्रो. सी. एस. बिरला, प्रो. एस. के. बत्रा, प्रो. डी. सी. मेहता, प्रो. आर. आर. भाकर, प्रो. ज्ञान प्रकाश, प्रो. बी. एस. भूपल, प्रो. हिना सिद्धू, प्रो. महेश जोशी, सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे।
इन पर होगा मंथन : आयोजन सचिव डॉ. पारस जैन ने बताया कि बैंकिंग सैक्टर, इंश्योरेंस सेक्टर के मुद्दे, वित्तीय तथा राजकोषीय सुधार, जल संकट, ऊर्जा संकट, आधारिक सरंचना, स्वास्य् के, दूरसंचार सम्बन्धी विषयों पर गहराई से मंथन होगा।
यहां से आएंगे : देहली, उज्जैन, जयपुर, अहमदाबाद, वाराणसी, कोटा, जोधपुर, नासिक, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, भोपाल, कोलकाता, तमिलनाडू सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी आएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply