ठंड में भी चोरों को शांति नहीं

BY — January 6, 2014

कपड़े व मोबाइल शोरूम में सिर्फ नकदी थी निशाना

060107उदयपुर। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। एक ओर जहां बाजार जल्दीक सूने हो जाते हैं वहीं चोरों को भी यही उचित समय लगता है। बापू बाजार स्थित एक शो रूम तथा नाड़ा खाड़ा स्थित मोबाइल की दुकान में अर्द्धरात्रि बाद चोरों ने धावा बोला हालांकि कोई खास सामान नहीं ले जा पाए।

060108जानकारी के अनुसार बापू बाजार स्थित राजघराना शो रूम में चोरों ने अलसुबह धावा बोला। शोरूम मालिक के अनुसार चोरों ने कोई तोड़फोड़ नहीं की बल्कि सरिये से शटर ऊपर किया और अंदर घुसे। किसी सामान को नहीं छेड़कर चोरों का निशाना सिर्फ गल्लाश रहा जिसमें पडे़ करीब पन्द्रेह सौ रुपए वे ले गए। मोबाइल की दुकान के मालिक के अनुसार सरिये से शटर ऊपर कर चोर अंदर घुसे। दुकान में नकदी कुछ भी नहीं थी और अन्य किसी सामान को चोरों ने नहीं छुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *