Mon, September 14, 2026
Header Banner

निकाल लिया ट्रक, नहीं बच पाया चालक

BY — January 6, 2014

कुएं में गत रात्रि गिर गया था ट्रक

060105उदयपुर। रविवार देर रात बिना मुंडेर के कुएं में गिरे ट्रक को 9 घंटे के रेस्यूपा   के बाद हालांकि निकाल लिया गया लेकिन उसके चालक को नहीं बचाया जा सका। प्रतापनगर बलीचा बाईपास पर गत रात्रि बिना मुंडेर के कुएं में यह ट्रक गिर गया था।

060106हादसा नेला ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने हुआ। औंधे मुंह गिरे ट्रक का केबिन पानी में डूब गया था। हादसा दो ट्रोलों और ट्रक की भिड़ंत के बाद बचने के प्रयास में हुआ। जानकारों के अनुसार बाईपास पर स्पीड ब्रेकर दिखाई देने पर ट्रोले ने ब्रेक लगाया। उसके पीछे आ रहा ट्रक इससे जा भिड़ा। दोनों को टकराते देख पीछे वाले ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर दांयी ओर सड़क किनारे बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। ट्रक में दूध का पाउडर था। सूचना पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार क्रेन भी बुलाई गई लेकिन सुबह छह बजे ट्रक निकाला जा सका। बताया गया कि दुर्घटनास्थल पर 11 केवी की लाइन होने से रेस्क्‍यू में काफी परेशानी हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply