शिक्षक सकारात्मक सोच से करें छात्रों का मार्गदर्शन : चौहान

BY — January 8, 2014

जिलास्तरीय निर्देशन कॅरियर डे पूर्व प्रशिक्षण का पहला दिन

080105उदयपुर। राजकीय कंवरपदा उमा विद्यालय के तत्वावधान में उमरडा़ स्थित सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जिला शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ विद्यालयों का कॅरियर डे पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक-प्रथम कृष्णाव चौहान ने कॅरियर शिक्षकों से छात्रों के कॅरियर के प्रति सकारात्मक सोच के साथ उनका मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। चौहान ने शिक्षकों को अद्यतन रहने की आवश्यरकता पर बल देते हुए विद्यालयों में कॅरियर कॉर्नर की स्थापना द्वारा छात्रों को उचित परामर्ष देकर कॅरियर चुनने में सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करने का संकल्प दिया।

080106इस मौके पर कोटा तकनिकी विश्वनविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. एल. कालरा, जिला रोजगार अधिकारी धनपतसिंह, अरावली हॉस्पिटल के डॉ. आंनद गुप्ता, सनराईज ग्रुप के प्रतिनिधि नवीन सागर, तथा आईआईजेटी के निदेशक अनिल बोहरा ने विभिन्न कॅरियर विषयक वार्ता प्रस्तुत की। इससे पूर्व सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्राचार्य गजंफर अली तथा राजकीय कंवरपदा उच्च मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य वी. के. सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन हरीश राजानी ने की। विशिष्टत अतिथि शैक्षिक प्रकोष्ठय अधिकारी हेमलता मेनारिया थी। संचालन राजमल दक तथा त्रिभुवन चौबीसा ने किया। धन्यवाद महेन्द्र शर्मा ने दिया। प्रशिक्षण के पहले दिन उदयपुर जिले के गिर्वा, बड़गांव व मावली ब्लॉक के विभिन्न राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों से कुल 254 संस्था प्रधान व कॅरियर शिक्षकों ने भाग लिया। गुरुवार को कोटडा़, गोगुन्दा, उदयपुर शहर तथा जिले के समस्त निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान व कॅरियर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *