एमपीएसईटी में एमएमपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY — January 8, 2014

080101उदयपुर। काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी ने दिनांक 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2013 तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में 21वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया। इसमें महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम के अंतर्गत शेफाली सेठिया, हीनल सेठ और तनिष्का त्रिगर ने सोलर वॉटर हीटर कम रूम हीटर परियोजना प्रस्तुत की।

इस परियोजना में सौर ऊर्जा का उपयोग कर पानी को गरम किया जा सकता है और रूम हीटर भी चलाया जा सकता है। इस प्रकार विद्युत ऊर्जा की दुगुनी बचत की जा सकती है। इस परियोजनों को 6 निर्णायकों ने देखकर सराहा। जिसे पावर पोइंट और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की टीम को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह परियोजना विद्यालय की वरिष्ठ जीव विज्ञान अध्यापिका डॉ. मधु बाला पुरोहित के निर्देशन में तैयार की गई। विजेता टीम एवं अध्यापिका को पुरस्कार के रूप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों, आशियान देशों व यू.ए.ई. के देशों से कुल 664 परियोजनाएं प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *