Header Banner

आटा चक्की के ताले तोड़ चोरी

BY — January 11, 2014

110116फतहनगर. चोरों ने बीती रात्रि को नगर में एक बार फिर दस्तक दी। चोरों ने बस्ती के बीच नया बाजार के पीछे स्थित गोपाल बंसल की आटे की चक्की का ताला तोड़ कर गुल्लक में रखे तीन हजार रुपए चुरा लिए।

चोरों ने बंसल के मकान के बाहर से सांकल लगा दी तथा आटा चक्की‍ का बाहर का कुंदा तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घर का दरवाजा लोगों ने खोला तथा आटा चक्‍की के दरवाजे का कुंदा टूटा देख कर चोरी का पता लगा। बताया गया कि रात एक बजे बिजली गुल हो जाने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात की। इस मामले में बंसल ने पुलिस को भी इत्तिला की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply