Header Banner

सादा जीवन उच्च विचार का संदेश दिया शास्त्री ने

BY — January 11, 2014

पुण्यतिथि पर भावभीनी पुष्पांजलि

110101उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की 48वीं पुण्यतिथि पर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. शास्त्री ने अपनी सादगी, मितव्ययता तथा सादा जीवन उच्च विचार का संदेश अपने प्रधानमंत्रीकाल में ही देश की जनता के सामने रख दिया था।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यालय प्रभारी सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत की अगुवाई में कृतज्ञ कांग्रेसजनों ने स्व. शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी ने की। उन्होंने शास्त्रीजी के जय जवान-जय किसान के नारे एवं देश में खाद्यान्न संकट पर एक दिन का उपवास रखने की दूरदर्शिता से शास्त्रीजी का जीवन आम आदमी के जीवन जैसा था। उन्होने प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अपना सादा जीवन नहीं छोडा़।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply