Header Banner

एमएमपीएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम

BY — January 15, 2014

150101उदयपुर। यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के मुक्ताकाशी सभागार में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। कक्षा ग्याहरवीं के छात्रों ने रंगारंग मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में उपहार भेंट किए।

संस्था प्रधान संजय दत्ता ने छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में हर कदम पर परिश्रम के साथ आत्मविश्वास, उम्मीद व साहस से हम सदा सफलता के सोपान पार कर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। समापन धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply