Header Banner

मुंह में चम्‍मच, उसमें नींबू लेकर दौड़ी महिलाएं

BY — January 15, 2014

150108उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा कल खेल दिवस पर सवीना बाईपास सिथत द स्कोलर्स एरिना में क्लब सदस्येां के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

क्लब अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार बापना ने बताया कि रिले रेस, नींबू चम्मच रेस, बाल रन बास्केट कपल, क्रिकेट मैच एंव पतंग प्रतियोगिताएं हुई। उन्होंने बताया कि हंसराज चौधरी, मुकेश चौधरी व डॉ. लोकेश जैन द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिताओं में रिले रेस में मोहक एवं जय प्रथम, छवि एंव आदि द्वितीय तथा मुकुल एवं काव्या तृतीय रही। 100 मीटर रेस में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में जया प्रथम, लाभांश द्वितीय, तथा ट्व्किंल तृतीय रही। 100 मीटर रेस 12 वर्ष से अधिक में मोहक प्रथम, मृदुल द्वितीय, एवं छवि तृतीय, नींबू चम्‍मच रेस में लीना चौधरी प्रथम, डॉ. सुगन्धा मेहता द्वितीय एवं मीतिका कोठारी तृतीय, कपल बॉल इन बास्केट में राहुल व रेखा प्रथम, हंसराज एवं मीना चौधरी योगेश पगारिया व सोनल द्वितीय, पवन कोठारी व मोनिका कोठारी तृतीय रहे। इस अवसर पर सचिव सुरेश जैन, दिन्यम चौधरी, पवन सुथार, डॅा. रीना राठौड़, साधना मेहता, अनिल मेहता, अरविन्द अग्रवाल, संदीप सिंघटवाडिय़ा, लोकेश जैन, प्रेम मेनारिया, विजय अरोड़ा, आदि भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply