Header Banner

केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद के उपाध्यक्ष आज उदयपुर में

BY — January 18, 2014

180101उदयपुर। केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद्, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ. अरूण भस्मे रविवार को उदयपुर आएंगे। वे यहां जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के इंडक्शन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

समारोह दोपहर 3 बजे कम्प्यूटर एण्ड इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी के सभागार में होगा जहां डॉ. भस्मेह अपना उदबोधन देंगे। निदेशक डॉ. अमिया गोस्वामी ने बताया कि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत करेंगे। अतिविशिष्ट  अतिथि रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा एवं डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply