बीएमएस ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन

BY — January 24, 2014

240117उदयपुर। पंचवटी स्थित बीएमएस ज्वैलरी शोरूम का आज उद्घाटन हुआ। उदयघाटन के अवसर पर शहर के अनेक गण्मान्य नगारिक व फर्म के पच्चीस वर्ष पुराने ग्राहकों ने भाग लेकर फर्म के प्रति जनता के विश्वास को कायम रखा। उद्घाटन पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भंवरलाल मदनलाल सिंघवी के निदेशक नरेश सिंघवी ने बताया कि गत पच्चीस वर्षों से फर्म ने ग्राहकों में विश्वास कामय करते हुए जनता को हॉलमार्क ज्वैलरी ही खरीदने के लिए अग्रेषित किया। जिसका परिणाम यह निकला कि वर्तमान में जनता सिर्फ इसी प्रकार की जवैलरी की मांग कर रही है। जनता से हमेशा ज्वैलरी पर हॉलमार्क के पांच निशान देखकर ही उसे खरीदने की सलाह दी जाती है और उन्हें प्रसन्नता है कि जनता फर्म पर विश्वास करते हुए हॉलमार्क ज्वैलरी ही खरीद रही है।
उन्होनें बताया कि शोरूम पर राजस्थानी ज्वेलरी, एन्टीक, कुंदन, जड़ाऊ, मुम्बई, कलकत्ती, राजकोट, डायमंड ज्वेलरी सभी तरह का बेहतरीन सर्टिफाइड कलेक्शन उचित मूल्य के साथ मिलता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *