Header Banner

चार्टर दिवस पर पूर्वाध्यक्षों का सम्मान

BY — January 24, 2014

लायन्स क्लब महाराणा ने मनाया 15 वां चार्टर दिवस

240116उदयपुर। लायन्स क्लब महाराणा ने होटल अलका में अपना 15 वां चार्टर दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब की ओर से क्लब के सभी चार्टर सदस्यों एवं पूर्वाध्यक्षों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर का सम्मान किया गया।

समारोह के विशिष्टन अतिथि डॉ. अतुलाभ वाजपेयी ने ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण एवं बचाव पर प्रजेन्टेशन देकर सदस्यों को इसके प्रति जाग:रूक किया। मुख्य अतिथि उप प्रन्तपाल द्वितीय बद्री विशाल माहेश्वरी ने क्लब द्वारा अब तक किये गये सेवा कार्यो की सराहना करते हुए सेवा कार्यो की निरन्तरता बनाये रखनें का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल वी. के. लाडिया ने भी विचार व्य क्तय किए। क्लब अध्यक्ष संजय कोठारी ने क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुति किया। इस अवसर पर चार्टर सदस्यों राजेश शर्मा, मोतीलाल डांगी, प्रेमसिंह शक्तावत, राजीव भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संचालन अशेाक जैन ने किया। राजेश शर्मा ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply