Header Banner

एड्स की रोकथाम के लिए पोस्टर स्पर्धा, नुक्कड़ नाटक

BY — January 24, 2014

रेड रिबन क्लब की कार्यशाला

240104उदयपुर। स्कूल ऑफ सोशल वर्क उदयपुर एवं राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हुई कार्यशाला में व्याख्यानमाला, पोस्टर प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक आयोजन हुआ।

कार्यशाला संयोजक डॉ. लालाराम जाट ने बताया कि मुख्य वक्ता प्राचार्य, प्रो. आर.बी.एस. वर्मा थें। उन्होंने कहा कि रेड रिबन क्लब की स्थापना के पीछे युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान में भागीदारी को बढ़ाने तथा एचआईवी एड्स संक्रमण की रोकथाम का प्रचार-प्रसार करना हैं। सहायक आचार्य डॉ. वीणा द्विवेदी ने एचआईवी/एड्स संक्रमण के कारक तथा प्रभाव पर विस्तृत उद्बोधन दिया।

240103पोस्टर प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया जिसमें 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीजो चिरामल, दूसरा स्थान शोभा गर्ग व हिना खान तथा तीसरा स्थान हिरांशी भटनागर व श्रद्धा शर्मा विजेता रहे। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजेन्द्र सिंह व समूह, द्वितीय स्थान सीजो व समूह, तृतीय स्थान उमा पालीवाल व समूह रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. भारतेन्दु नागर, सहायक रजिस्ट्रार चन्द्रशेखर द्विवेदी, डॉ. नवल सिंह, डॉ. सुनील चौधरी तथा सीता गुर्जर उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply