Header Banner

सैमसंग के एक्‍सक्‍लूसिव शोरूम का उद्घाटन

BY — January 24, 2014

240105उदयपुर। शहर में सौभागपुरा 100 फीट रोड़ स्थित श्रीकांत ब्रदर्स के नवीन परिसर में सेमसंग कम्पनी के एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। उदघाटन समाजसेवी भगवानलाल गुप्ता, सीता देवी गुप्ता, सेमसंग कम्पनी के विपुल शाह, तरूण दवे, संगम वया, सुभाष गुप्ता ने किया।

कम्पनी के निदेशक रवि गुप्ता ने बताया कि इस नवीन परिसर में सेमसंग कम्पनी के टीवी, एलसीडी, एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, डीवीडी एवं कम्पनी के सभी प्रकार के प्रोडक्ट का डिसप्ले एवं विक्रय किया जाएगा। इस अवसर पर जोगेन्द्र, राजू, केतन, महेश खण्डेलवाल, कृष्णकांत कुमावत, घनश्याम सिंह भीण्डर, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता साहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply