मरीजों को फिर भगवान भरोसे छोड़ रेजी़डेंट हड़ताल पर

BY — January 29, 2014

290109उदयपुर। जहां डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है लेकिन रेजीडेंट डॉक्टर इस बात को जानते नहीं या जानना नहीं चाहते। पूरे राज्य में कभी किसी कॉलेज में रेजीडेंट हड़ताल के कारण तो तो कभी किसी और बात पर हड़ताल करने वाले रेजीडेंट डॉक्टर एमबी चिकित्सालय में बुधवार सुबह एक बार फिर हड़ताल पर चले गए। मामला गत रात्रि किसी रेजीडेंट के साथ मरीज के परिजनों द्वारा कथित मारपीट का बताया गया है।

290107रेजीडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि गत रात्रि मरीज की देखरेख करने पहुंचे रेजीडेंट डॉक्टर राकेश चौधरी के साथ मरीज के साथ आए परिजनों ने मारपीट की और कार में सवार होकर फरार हो गए। बुधवार को पीडि़त रेजीडेंट की ओर से उन चार युवकों के खिलाफ हाथीपोल थाने में मामला दर्ज कराया, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज भी उपलब्ध कराए गए हैं।
290108हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। आवश्यक के अलावा अन्य सभी ऑपरेशन निरस्त कर दिए गए हैं। सवा सौ नियमित व वरिष्ठ चिकित्सक व्यवस्था संभालने में जुटे हैं लेकिन आउटडोर और इमरजेंसी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तान सिंह का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा का अभाव है। घटना के दौरान एक भी होमगार्ड मौजूद नहीं था। उन्होंने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात की है। इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. डी. पी. सिंह वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास में लगे हैं वहीं एएसपी अनंत कुमार, एएसपी लखमन राय आदि के साथ मिलकर रेजीडेंट चिकित्सकों से समझाईश भी की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *