Header Banner

शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धापूर्वक नमन

BY — January 30, 2014

300107उदयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66 वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर शहर भर में विविध आयोजन हुए। कलक्ट्रेट में जिला कलक्ट्र आशुतोष एटी पेंडणेकर के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर उनका स्मरण किया गया। गुलाबबाग स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष महापौर ने स्कूली बच्चों के साथ श्रद्धांजलि दी।

300108कलक्ट्रेट में सुबह जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर के नेतृत्व  में बापू को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। गुलाबबाग स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष महापौर रजनी डांगी ने पार्षदों सहित स्कूकली बच्चोंब के साथ गांधीजी को याद किया।
300106देहात जिला कांग्रेस के अमल का कांटा स्थित कार्यालय में बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाद में दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन करते हुए उनके बताये सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस नेता जगन्नाथ शर्मा ने की। गोष्ठी में चुन्नीलाल सांखला, भगवतसिंह झाला, प्रतापसिंह चौहान, पूर्व जिला प्रमुख केवलचन्द लबाना, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान दिलीप प्रभाकर, सुनीता शर्मा, शारदा मीणा, कमलसिंह चौधरी, धर्मसिंह सुहालका, हेमन्त श्रीमाली, महेन्द्र डामोर आदि उपस्थित थे।
300101गांधी सर्वकालीन महामानव
वर्तमान परिस्थितियो में गांधी मूल्यों से ही बेहतर समाज का निर्माण सम्भव है। गांधी निर्विवाद रूप से सर्व कालीन महामानव है। इंसानियत, सत्य, अहिंसा और सर्व हिताय को वे महत्वपूर्ण मानते थे। ये विचार गांधी स्मृति और डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल द्वारा आयोजित शहीदी दिवस श्रद्धांजलि व संवाद में वास्तुविद ज्ञानचन्द सोनी ने व्यक्त किये। सोनी ने व्यक्ति व राजनैतिक दलो में आ रही नैतिक मूल्यों की गिरावट पर क्षोभ व्यक्त किया। वरिष्ठय अभिभाषक प्रमोदिनी बक्षी, ट्रस्ट सचिव नन्द किशोर शर्मा, गांधी स्मृति मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील दशोरा ने भी संबोधित किया।
धानमण्डी स्थित रक्षाबंधन पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में श्रद्धाजंलि सभा हुई। समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन, सिद्धांत और आदर्श सर्वकालीन है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, महेन्द्र दीक्षित, राकेश भटनागर, प्रकाश वसीटा, सरोज तंवर ने भी विचार व्यक्त किए।

OLYMPUS DIGITAL CAMERAशहर जिला कांग्रेस : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेसजनों ने 10 बजकर 59 मिनट पर 2 मिनट का मौन रखकर एवं गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी-अपनी ओर से श्रद्वासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, वरिष्ठ नेता डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, गणेश डागलिया, उपाध्यक्ष गणेश राजोरा, शंकर भाटिया, बतुल हबीब, महामंत्री दिनेश दवे, अजय सिंह, सचिव रंजना साहू, दुर्गा नवल, दीपक सुखाड़िया सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
300102शहीद दिवस पर रक्तदान : राजस्थान कृषि महाविद्यालय की युवा कृषक परिषद् एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में इकाई के 7 दिवसीय शिविर का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉं0 शिव रतन मालू ने छात्रों से आह्वान करते हुये कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है एवं एनएसएस व एनसीसी जैसे संगठन युवाओं को देश प्रेम एवं राष्ट्रसेवा जैसे गुणों की ओर प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply