Header Banner

रक्तदान, फल वितरण, रुद्राभिषेक और महाआरती

BY — February 2, 2014

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला का जन्म दिन मनाया

0200210उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला के जन्मदिन पर रविवार को कार्यकर्ताओं, शुभचिन्तकों एवं उनके फैन्स क्लब द्वारा विविध कार्यक्रम हुए। इसमें रक्तकदान, फल वितरण, रुद्राभिषेक एवं महाआरती हुई।

देहात जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि झाला के जन्मदिन पर सुबह पाला गणेशजी मन्दिर पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। झाला ने मन्दिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद मावे का केक काटा। चेतक सर्कल पहाडी़ बस स्टैण्ड पर लोकमित्र ब्लड बैंक के तत्वावधान में लालसिंह झाला फैन्स क्लब द्वारा थेलीसीमिया पीडि़त बच्चों के सहायतार्थ 56 यूनिट रक्तदान किया गया। 101 कार्यकर्ताओं ने ऑन काल रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया।
0200211बाद में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष मदन पण्डित की अगुवाई में झाला को संतरों से तोल कर वार्ड में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किये गये। चेतक सर्कल पर झाला के अभिनन्दन समारोह में आनन्द परिहार द्वारा लड्डूओं से तौला गया। उमेश अरोडा एवं नितिन अरोडा परिवार की ओर से झाला के जन्मदिन पर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष मथुरेश नागदा, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोडसिंह सिसोदिया, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, जिला परिषद सदस्य शारदा रोत, आदि ने शुभकामनाएं दी।
बाद में महाकाल शिव मन्दिर पर रूद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया। सांय शिक्षा भवन स्थित थियोसोफिकल सोसायटी द्वारा संचालित अपंग छात्र निकेतन में बच्चों के साथ झाला ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। श्रीमाली ने बताया कि झाला को जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत, केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, लालचन्द कटारिया, भंवर जितेन्द्रसिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सचिव मिर्जा इरशाद बेग, पूर्व मंत्री डॉ दयाराम परमार, महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, सांसद रघुवीरसिंह मीणा, संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने दूरभाष पर झाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply