Header Banner

बैंक ऑडिट पर सेमिनार

BY — February 2, 2014

0200209उदयपुर। द इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इडिंया की सेक्टर 14, हिरन मगरी स्थित स्थित आईसीएआई भवन में उदयपुर शाखा के तत्वाधान में बैक आडिट विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ।

इन्स्टीट्यूट की उदयपुर शाखा के उपाध्यक्ष सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया की बैक ऑडिट विषय के प्रमुख वक्ता स्टेट बैंक ऑफ  बीकानेर एंड जयपुर के प्रधान कार्यालय, जयपुर से आये मुख्य सर्तकता अधिकारी निर्मल जोशी (जनरल मैनेजर) व सीए अरविन्द शाह एवं सीए सतीश चन्द्र जैन थे।
शाखा के उपाध्यक्ष सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि सेमिनार का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् प्रथम सत्र में निर्मल जोशी ने प्रजेंटेशन द्वारा सेमिनार में उपस्थित सीए सदस्यों को बंसत सेठ कमेटी की सिफारिशों पर जोखिम आधारित सगामी लेखा परीक्षा (कांक्रीट ऑडिट) विषय पर सदस्यों का तकनीकी जानकारी एवं बारीकियों से अवगत कराया। दूसरे सत्र सीनियर सीए अरविन्द शाह द्वारा केन्द्रीय लेखा परीक्षकों की शाखा लेखा परीक्षकों से अपेक्षायें एवम् उनके द्वारा शाखा की लेखा परीक्षा के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला गया! सेमिनार के अंत में सेमिनार के दोनों सत्र के अध्यक्ष सीए (डॉ.) सतीश चन्द्र जैन ने दोनो वक्ताओं का आभार प्रकट किया व सीए देवेन्द्र सोमानी द्वारा सेमिनार में उपस्थित सभी सदस्यों व वक्ताओं का धन्यवाद दिया। संचालन सीए आकाश जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply