Header Banner

सुरमयी शाम में गूंजे पंचम दा के सदाबहार तराने

BY — February 2, 2014

0200207उदयपुर। रोटरी क्लब इन्दौर प्रोफेशनल्स की मेजबानी में मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सभागार में रोटरी इन्टरनेशनल डिस्ट्रिक-3040 की 30 वीं दो दिवसीय डिस्ट्रिक कॉन्फ्रेस आनन्दम् कल शाम मुंबई से आये कलाकरों ने पंचम दा द्वारा संगीतबद्ध किए गए सदाबहार तरानों सहित आधुनिक संगीत के गीतों को अपनी मखमली आवाज देकर शाम को सुरमयी बना दिया।

पंचम मेजिक कार्यक्रम की शुरूआत प्रशांत नसेरी द्वारा गाये गीत ‘ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जा, मुझे डोर कोई खींचे..’, रियलिटी शो से गायन के क्षेत्र में उभरती कलाकार शिल्पा ने ‘रैना बीती जाए,शाम ना आएं….’, प्रशांत व स्वरांश ने फिल्म शोले का गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोडेंग़े हम मगर तेरा साथ ना छोडग़ें ..’, शैलजा सुब्रमण्यम ने आशा भोंसले द्वारा गाया गीत ‘हमें तुमसे प्यार कितना यह हम नहीं जानतें..’, ‘चुनरी संभाल गोरी, उड़ी चली जाए रें….’, ‘ओ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिएं ..’, ‘गुलाबी आंखे जो तेरी देखी जरा ये दिल खो गया..’, गीतकार गुलजार द्वारा लिखे गीत ‘रात गुजारों मेरा वो सामान लौटा दो..’ को शिल्पा ने जहां अपनी आवाज दी, वहीं  शैलजा व स्वंराश ने ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को, नजर नहीं चुराना सनम् ..’ जैसे सदाबहार गीतों को अपनी आवाज दी तो सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सभागार में उपसिथत एक हजार से अधिक श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया।
कार्यक्रम में लाफ्टर चैलेंज के प्रतिभागी रहे हास्य कलाकार गौरव शर्मा ने अपनी फुलझडिय़ों से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। इस अवसर पर रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के निदेशक मनोनीत डॅा. मनोज देसाई, पूर्व निदेशक शेखर मेहता, प्रान्तपाल नितिन डफरीया, पूर्व प्रान्तपाल भरत पण्ड्या, रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के विशेष प्रतिनिधि अजित आर.भास्करन् , कॉन्फ्रेन्स चेयरमेन रवि नंादी, कॉन्फ्रेन्स सीईओ राजकुमार अग्रवाल,को-चेयरमेन राकेश बमोरिया, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष बी.एल.मेहता,सचिव एस. के. जैन, गजेन्द्र जोधावत, यू. एस. चौहान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply