Header Banner

आश्रय स्थल भवन का लोकार्पण

BY — February 2, 2014

kataria-1उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पचायतीराज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने नगर निगम द्वारा 41.93 लाख रूपये की लागत से बनाये गये आश्रय स्थल भवन का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आश्रय स्थलों के निर्माण से जरूरतमंदो को खासा लाभ मिलेगा। उन्होंने भवन निर्माण में गुणवत्ता को बनाये रखने पर भी सराहना की। इस अवसर पर महापौर रजनी डांगी ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह में क्षेत्रीय पार्षद अजय पोरवाल, अति. जिला कलक्टर (नगर)  मो.यासीन पठान, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आज धरियावद में : ग्रामीण विकास एवं पचायतीराज मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया 3 फरवरी को उदयपुर से धरियावद (प्रतापगढ़) राजकीय कार द्वारा प्रस्थान करेंगे व सायं 6 बजे पुन: उदयपुर पहुंचेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply