हज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

BY — February 4, 2014

040202उदयपुर। स्टेट हज कमेटी राजस्थान जयपुर द्वारा कलक्ट्रेट में हज डेस्क पर जानकारी एवं आवेदन फार्म देने शुरू हो गए हैं। आवेदन फार्म को लेने व जमा कराने का समय सुबह 10 से 1.30 तक रहेगा एवं आवेदन मुस्लिम मुसाफिर खाना व हज डेस्क कलक्ट्रेट पर उपलब्ध रहेंगे।

पूर्व संभाग हज प्रभारी जहीरूद्धीन सक्काने बताया कि आवेदन के फार्म में दो मोबाइल नम्बर दर्ज करने होंगे। फार्म को 300 रुपए प्रति हाजी स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में जमा कराने होंगे। पासपोर्ट 31 मार्च 2015 तक वैध और 15 मार्च 2014 से पहले का बना हुआ होना चाहिए। फार्म के दो अलग-अलग सेट भरकर देने होंगे। चार वर्ष से लगातार फार्म भर रहे व्यक्ति को अपने 4 वर्ष के कवर नम्बर देना होगा। फार्म के साथ ही शपथ पत्र सलंग्न है इसलिए अलग से स्टाम्प पर नही देना होगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले आवेदक को अब स्टाम्प पर शपथ पत्र नही देना होगा। फार्म के साथ ही शपथ पत्र सलंग्न है। फार्म भरने की 15 मार्च 2014 तक रहेगी। आवेदक को अपने बैंक खाते का चेक कैन्सिल करके लगाना होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *