Header Banner

एटीएम मशीन तोड़ते दबोचा बदमाश

BY — February 8, 2014

080215उदयपुर। यहां गोवर्धनविलास थाने से कुछ मीटर की दूरी पर एटीएम मशीन को तोड़ते एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो साथी पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपी चित्तौडग़ढ़ जिले के पीपलीखेड़ा गांव का है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब सवा दो बजे समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर ना केवल वारदात होने से बचाई बल्कि एक लुटेरे को पकड़ भी लिया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब बलीचा स्थित एसबीबीजे बैंक के एटीएम को तोडऩे में जुटे थे। घटनास्थल पर पहुंचते ही लुटेरों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जिससे पुलिसकर्मी टीकराम व साबूराम को मामूली चोटें आई। पुलिसकर्मियों ने एक लुटेरे को दबोच लिया जिसने अपना परिचय पीपलीखेड़ा निवासी मुरली कंजर (35) के रूप में दिया। उसके फरार साथी मस्तराम व प्रेमा को भी पुलिस ने नामजद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अजयपाल लिम्बा ने सिपाही टीकाराम व साबूराम के साहसिक कार्रवाई पर उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply