Header Banner

कम पेट्रोल की शिकायत की तो दोनों पैर तोड़े

BY — February 8, 2014

‘रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया’ की चर्चाएं

080214उदयपुर। रस्सी  जल गई लेकिन बल नहीं गया। एक तरफ सांसद की दावेदारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे कारनामे करवा रहे हैं। कुछ ऐसी ही चर्चाएं रही दिन भर शहर में पूर्व विधायक एवं उनके युवक कांग्रेस पदाधिकारी पुत्र के लिए। पेट्रोल कम देने की शिकायत करने पर पूर्व विधायक के पुत्र के कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता को इतना मारा कि उसके दोनों पैर टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एमबी अस्पताल पहुंचाया था। इसके विरोध में सुबह पेट्रोल पम्प पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला भी फूंका गया।

080216पुलिस सूत्रों के अनुसार आवरीमाता निवासी विजय सालवी शुक्रवार रात रेती स्टैण्ड पर पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे विवेक कटारा के पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल भराने पहुंचा। वहां उसने तीस रुपए का पेट्रोल भराया। एक किलोमीटर गया होगा कि बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर वह दोबारा पेट्रोल पम्प पहुंचा तथा कम पेट्रोल भरने की शिकायत की। कहासुनी होने पर पेट्रोल पम्प के मैनेजर और कर्मचारियों ने लोहे के सरियों से युवक की इस कदर पिटाई की कि उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। बाद में वे उसे पम्प पर पड़ा छोड़ भाग गए। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इधर, शनिवार सुबह आवरीमाता के लोग इस घटना से उद्वेलित हो गए और पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन कर विधायक पुत्र का पुतला फूंका।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply