Header Banner

महिला कैदी ने की बाथरूम में आत्महत्या

BY — February 8, 2014

080213उदयपुर। उदयपुर केंद्रीय कारागृह में शनिवार सुबह एक महिला कैदी ने बाथरूम में अपनी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल गार्ड ने सुबह आठ बजे उसका शव बाथरूम में उसकी साड़ी से लटका देखा था।

जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बताया कि सुहावतों का गुड़ा निवासी महिला कैदी मांगीबाई (44) आठ माह से हत्या के आरोप में सजा काट रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट व सूरजपोल पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा उसका शव एमबी अस्पताल के मोर्चरी में भेजा गया। उसके आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply