Header Banner

एमबी हॉस्पिटल में विद्युत डिपी में आग

BY — February 10, 2014

100211उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर एक विद्युत डिपी में आग लग गई। हालांकि आग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन एकबारगी आग से हड़कम्प मच गया।

जानकारी के अनुसार आग हॉस्पिटल के प्रशासनिक ब्लॉक के पीछे ब्ल ड बैंक के आगे वाली डिपी में लगी। आग देखते ही विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझा दी। बताया गया कि डिपी से पहले हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन से गिलहरी के टकरा गई और करंट के तेज प्रवाह से डिपी ने आग पकड़ ली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply