Header Banner

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

BY — February 10, 2014

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के मामले में विवाहिता के पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई और जेठ के अलावा उनके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करा मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में पीडि़ता प्रियंका नागदा ने अदालत में इस्तगासा पेश किया था। जिस पर सुखेर थाना पुलिस ने उसके पति कृष्णकांत नागदा, ससुर पन्नालाल नागदा, सास सीतादेवी, जेठ तरुण नागदा, ननद पूनम और ननदोई लोकेश पर दहेज प्रताडऩा तथा पड़ोसी कन्हैया लाल, मामा ससुर जमनालाल एवं फूफा ससुर दामोदरलाल निवासी बूझड़ा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। पीडिता की शादी मई 2010 में कृष्णकांत के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज के नाम पर पीडिता को प्रताडित किया जा रहा था। कोर्ट से मिले आदेश के बाद सुखेर थाने के एएसआई अशोक नाथ ने मामले में जाच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply