Header Banner

मावली-बडी़सादडी़ गेज परिवर्तन का शिलान्यास 16 को करेंगी गिरिजा

BY — February 12, 2014

Girija vyasउदयपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास 16 फरवरी को मावली में मावली-बडी़सादडी़ रेल खंड के गेज परिवर्तन की आधारशिला रखेंगी।

रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वर्क्सी) वेदप्रकाश डोडेजा ने उत्तर पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक को प्रस्तावित कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम के लिए रेल मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply