‘योजनाओं का लाभ उठाकर तकनीकी युवा स्वरोजगार से जुडे़ं’

BY — February 12, 2014

लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की कार्यशाला

120204उदयपुर। लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के जयपुर स्थित एमएसएमई विकास संस्थान के उपनिदेशक फूलसिंह ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा कर तकनीकी युवा स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर सकते हैं।

वे बुधवार को लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय तथा विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के तत्वावधान में उद्यमिता व उद्योग स्थापना विषयक पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

120205लीड बैंक के सहायक प्रबन्धक बिपिन कुमार ने लीड बैंक की सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान की। राज्य सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास सहकारी निगम के ब्रजनाथ ने निगम की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि विद्याभवन पॉलीटेक्निक से गत 58 (अठावन) वर्षों में निकले विद्यार्थियों ने स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, प्रकाश सुन्दरम ने भी विचार व्यक्त किये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *