Header Banner

एमपीयूएटी को ‘कृषि शिक्षा सम्मान‘

BY — February 12, 2014

mpuat-logoउदयपुर। महिंद्रा एण्ड़ महिंद्रा लि. कम्पनी की महिंद्रा समृद्धि योजना के अन्तर्गत वर्ष 2014 का ‘कृषि शिक्षा सम्मान‘ महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर को प्रदान करने की घोषणा की गई है।

24 फरवरी को नई दिल्ली के होटल अशोका में होने वाले सम्मान समारोह में कृषि मंत्री, शरद पंवार यह पुरस्कार महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल को प्रदान करेंगे। प्रो. गिल ने इस पुरस्कार को विश्वविद्यालय के लिये बडा़ सम्मान बताते हुए विश्वविद्यालय के सभी अनुसंधान, शिक्षा व प्रसार कर्मचारियों को बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply