Header Banner

किसान नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदेरणा के निधन पर शोक

BY — February 16, 2014

PRMadernaउदयपुर। पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ नेता परसराम मदेरणा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह मदेरणा का उपचार के दौरान जयपुर में निधन हो गया था।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद रघुवीर मीणा, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या, देहात जिला अध्यक्ष लालसिंह झाला ने एक बयान में कहा कि मदेरणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मदेरणा के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है और एक युग का अन्त हो गया। प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने कहा कि मदेरणा ने पक्ष, विपक्ष एवं पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्हें किसानों के मसीहा के रूप मे जाना जाता रहा है। मदेरणा ने आम व्यक्ति एवं किसानो के लिए उनकी मांगों को निर्भीकता एवं स्पष्टवादिता से उठाकर उनका निराकरण करवाया। भाजपा देहात जिलाध्‍यक्ष सुंदरलाल भाणावत, प्रवक्‍ता वीरेन्‍द्रसिंह सोलंकी, महामंत्री रोशनलाल जैन, गीता पटेल आदि ने भी मदेरणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि किसानों के एक मसीहा का अंत हो गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply