यंग जीनियस मेवाड़ में छात्रों ने दिखाया खासा उत्साह

BY — February 16, 2014

संभाग के सर्वश्रेष्ठ व अग्रणी कोचिंग संस्थान केम्ब्रिज एड्यूप्रेन्योर्स ने किया आयोजन

060206उदयपुर। कोचिंग संस्थाषन केम्ब्रिज एड्यूप्रेन्योर्स की ओर से मेवाड़ के होनहार एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के लिए रविवार को आयोजित यंग जीनियस ऑफ मेवाड़ परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

160201संस्थान के मैनेजर निशान्त शाह ने बताया कि उदयपुर के केम्ब्रिज एड्यूप्रेन्योंर्स, शास्त्री सर्कल, डूंगरपूर के देव इंफोटेक तथा बांसवाडा स्थित भारतीय विद्याभवन, राती तलाई पर आयोजित परीक्षा में कुल 722 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा का परिणाम 21 फरवरी को केम्ब्रिज एड्यूप्रेन्योर्स कार्यालय के नोटिस बोर्ड तथा केम्ब्रिज एड्यूप्रेन्योजर्स की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
नकद पुरस्कार : प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 5001/- रुपए, द्वितीय को 3001/- तथा तृतीय को 2001/- रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही 25 सांन्त्‍वना पुरस्कार व 40 टॉपर को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। सभी पुरस्कार व सर्टिफिकेट, फरवरी माह के अन्त में होने वाले समारोह के दौरान दिये जायेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *