उदयपुर। सूरत से निकली भाजपा की विकास ज्योति यात्रा का उदयपुर पहुंचने पर सूरजपोल पर भव्यर स्वाकगत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने यात्रा के संयोजक अनुराग तोमर को मेवाडी़ पाग, माला, उपरना एवं विवेकानन्द की प्रतिमाह भेंट कर स्वागत किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि काफिले के रूप में यात्रा फतहसागर स्थित पाल पहुंची जहां जिले के नेताओं ने भी स्वागत किया। यात्रा जयपुर होकर 16 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी जहां मोदी का सम्बोधन होगा।
You must be logged in to post a comment.
Good response