Header Banner

किसान बताएंगे क्या बोएं खेत में?

BY — February 17, 2014

farmउदयपुर। जिला प्रशासन की ओर से 25 फरवरी को जिले के किसान भाइयों के लिए विज्ञान भवन के कृषि विज्ञान केन्द्र में शिविर लगाएगा। इसमें पहली बार चयनित किसान अन्य‍ किसानों को बताएंगे कि किस समय खेत में क्या बोएं?

जिला कलक्टर आशुतोष पेंडणेकर ने बताया कि किसानों में से ही मास्टर ट्रेनर्स चुने गए हैं जो अन्य  किसानों को अपने खेत की साइज के अनुसार बताएंगे कि क्या  बोना चाहिए जिससे उन्हें  अधिक से अधिक लाभ हो। इसके लिए प्रशासन की ओर से बीज, खाद, कीटनाशक आदि निशुल्क  उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से वेजीटेबल्स , होर्टीकल्चंर, फ्लोरीकल्चर में बांटा गया है। इस संबंध में राज्य सरकार से स्वींकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि मेले में करीब दो हजार किसानों के आने का लक्ष्य रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply