Header Banner

‘मिराज’ शादी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

BY — February 17, 2014

मौजूद रहे शीतल संत मोरारी बापू

170210उदयपुर। नाथद्वारा में मिराज समूह के सीएमडी मदन पालीवाल की पुत्री के विवाह समारोह में आज शीतल संत मुरारी बापू ने नवदंपती देवहुति व विकास को दीर्घायु व सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में मुंबई से नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, गायक रूप कुमार व सोनाली राठौड़ सहित लक्ष्यराजसिंह, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने नव दपंती को शुभकामनांए दी।

क्षेत्र के सबसे बडे औद्योगिक समूह मिराज के सीएमडी मदन पालीवाल की पुत्री देवहूति व विकास के विवाह अवसर पर आयेाजित समारेाह में मंच पर लगाये गये झूले में बैठ कर मुरारी बापू ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को आषीर्वाद दिया। बापू के आगमन पर भव्य आतिषबाजी की गई। जिससे आकाष गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर गणेश वंदना से समारोह की षुरूआत हुई।
170209समारोह में भटिण्डा से आये फतह पाइप बैण्ड ने मधुर ध्वनि से समारोह में चार चांद लगा दिये। शादी सामारोह में अतिथियों के लिए भेाज में ग्रामीण संस्कृति की महक से लेकर अंतरराष्ट्री्य स्तर के खाने की महक फैल़ गई। समारोह में इन्दौर के आयोजन केटरिंग ने भोज की व्यवस्था संभाल रखी थी। इससे पूर्व मदन पालीवाल के पूर्व निवास संत कृपा में स्थित हनुमानजी के मंदिर के संमुख पंडित रामदेव दीक्षित, मुकेश पुरोहित आदि पंडितों के द्वारा विधि विधान से वेदी सजाने के बाद उदयपुर से बारात लेकर आए दूल्हे विकास एवं दुल्हन देवहूति के विवाह बंधन गठजोड़ करने के बाद परंपरानुसार पिता मदन पालीवाल एवं माता सुशीला पालीवाल ने परंपरा का निवर्हन किया। इस दौरान देवहूति के भाई मंत्रराज ने विशेष रस्म को पूरी की।
फेरे के बाद नवयुगल ने अपने ईष्ट देवता के धोग लगने के बाद बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व सभी बारातियों का मिराज समूह की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस बीच मंगलवार को इस अवसर पर अभिनत्री हेमामालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र, सुनील शेट्टी, रणवीर कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर आदि सहित कई मेहमानों के आने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply