इमारतें संवारने के लिए देंगे नोटिस

BY — February 18, 2014

ऐतिहासिक इमारतों की बनाई सूची

monumentsउदयपुर। जिला प्रशासन ने शहर में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों के रखरखाव के लिए विभिन्न विभागों और शहरवासियों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। इनमें कुछ सरकारी विभागों के पास है तो इनमें कुछ निजी इमारतें भी शामिल हैं।

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि पूर्व में करवाए सर्वे में शहर की सभी ऐतिहासिक इमारतों की लिस्ट बन गई है। अब इन लोगों को नोटिस देकर इन इमारतों को संवारने के आदेश दिए जाएंगे जिसमें रंग रोगन, टूटफूट को दूर करना शामिल है। जिला कलक्टर ने बताया कि इसमें 56 इमारतें विभिन्न विभागों के पास स्थित है। 170 इमारतों में शहरवासी निवास कर रहे है। इसके साथ ही खुली जगह वाली 17 स्थान हैं, बावड़ी और कुएं करीब 42 है, 91 धार्मिक भवन है और 15 अन्य इमारतें हैं। इन इमारतों पर रंग रोगन करने से इमारतों का लुक अच्छा होगा तो शहर में आने पर्यटक भी खासे खुश होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *