उदयपुर में FS पाल पर फ्लावर शो 23 को

BY — February 18, 2014

शहरवासी भी दे सकेंगे चित्र के जरिये अपनी प्रविष्टि

flowerउदयपुर। शहर की प्रमुख फतहसागर झील पर रविवार को फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शहरवासी अपने घरों में लगाए गए फूलों के चित्र भी ला सकेंगे।

जिला कलेक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि शहर की फतहसागर झील की पाल पर रविवार को एक फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहरवासियों को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न तरह के फूल लगाए जाएंगे जिन्हें हार्टिकल्चर विभाग के लोग निर्णायक के रूप में जज करेंगे और बाद में शहरवासियों को विभिन्न केटेगिरी में प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *