हॉर्टीकल्चर पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपए

BY — February 18, 2014

हिंदुस्तातन जिंक का रहेगा सहयोग

hortiउदयपुर। शहर की खुबसूरती को ओर बढ़ाने के लिए शहर में प्रतिवर्ष हार्टिकल्चर पर एक करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े पेड़ लगाए जाएंगे।

जिला कलक्टर आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने बताया कि शहर के चौराहों और डिवाइडरों पर पौधा रोपण किया जाता है और फिर बड़ा ट्री गार्ड लगा दिया जाता है जिससे पौधा समय पर बढ़ता नहीं है। और ट्री गार्ड खाली रह जाता है। यदि कोई ट्री गार्ड तोड़ दे तो इन पौधों को मवेशी खा जाते है। इसके लिए जिला कलक्टर ने अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन कर हिन्दुस्तान जिंक की सहायता से प्रतिवर्ष हार्टिकल्चर पर एक करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव बनाया है। जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े फूलदार पेड़ लगाए जाएंगे, जिन्हें मवेशियों से भी कोई खतरा नहीं रहेगा और अलग-अलग समय में फूल आने पर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे। इसके लिए अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *