कांग्रेस इसी माह करेगी प्रत्याशियों की घोषणा : पायलट

BY — February 19, 2014

190207उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी माह में लोकसभा चुनाव हेतु अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत उदयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार को पार्टी ने विनम्रता से स्वीकार किया है। हम विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में दोगुनी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी तथा पिछले लोकसभा चुनावों में किये गए प्रदर्शन को फिर से दोहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की घोषणा जितना जल्दी हो सके घोषित कर दिया जाए ताकि प्रत्याशी चुनाव का प्रचार-प्रसार कर सकें। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जब केन्द्र में सरकार बनाई तो 22 दल उनके साथ थे लेकिन अब केवल दो दल अकाली दल एवं शिव सेना ही उनके साथ है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि केन्द्र में तीसरी बार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी संप्रग की सरकार बनेगी।
महंगाई एवं भ्रष्टा्चार पर पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार के सामने महंगाई को कम करने की बडी़ चुनौती हैं। कोई भी सरकार जान-बूझकर दाम नहीं बढाती है। देश में खपत होने वाला 82 प्रतिशत पेट्रोल विदेशों से आयात किया जाता है और उसका नियंत्रण अन्तरराष्ट्रीय मानकों पर होता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए कांग्रेस सरकार ने आरटीआई, लोकपाल बिल जैसे कई विधेयक पास किये हैं। इसके बावजूद भ्रष्टाचार के मामले में पाए गए। कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना भी बडा हो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की हैं। राजस्थान में पार्टी संगठन बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पायलट ने कहा कि इसमें निश्चित रूप से निश्चित समय पर बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में अनुभवी लोगों के साथ नए लोगों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। युवा एवं बुजुर्ग में संतुलन बनाकर काम करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *