11 हजार अतिथियों को उदयपुर आरएसएस कराएगा भोजन

BY — February 20, 2014

घर घर पर थैली देकर भोजन बनाने का आग्रह
विराट हिन्दू शक्ति संगम व चतुर्वेणी पथसंचन की तैयारिया जोरों पर

170201उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के होने वाले कार्यक्रम में आने वाले सभी महानुभावों को भोजन करवाया जाएगा। इसमें करीब 11 हजार से अधिक स्वयंसेवक हिस्साा लेंगे। संघ के कार्यकर्ता परम्परागत रूप से शहरवासियों के घर-घर जाकर पत्रक, पीले चावल व भोजन की थैली देकर कार्यक्रम में आने, अतिथियों के लिए भोजन बनाने का आग्रह कर रहे हैं।

भोजन बनाने से संघ के साथ मातृशक्ति का लगाव व अपनेपन का भाव जाग्रत होता है। इस कार्य के लिए शहर को 250 से अधिक उपबस्तियों में विभाजित किया है। प्रत्येक उप बस्ती में तीन-चार स्वयंसेवकों की पाँच टोलिया इस इस कार्य को कर रही है। विराट हिन्दू शक्ति संगम में शहर,  उदयपुर व राजसमन्द जिले के स्वयंसेवकों एवं समाजजन को भी आमंत्रित किया गया है। नागरिक बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र से निकलने वाले पथसंचलन को निकटतम स्थान से देखे व ठीक 3.00 बजे सूरजपोल पर होने वाले संगम के प्रत्यक्षदर्शी बने। विराट हिन्दू शक्ति संगम सायं 4.15 बजे महाराणा भूपाल खेल मैदान (एमबी कॉलेज ग्राउण्ड) पर होगा। उक्त जानकारी महानगर संघचालक राजेन्द्रसिंह कोठारी ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *