Header Banner

डॉ. बी. एल. कुमार बने अस्थि रोग विभागाध्यक्ष

BY — February 28, 2014

280204उदयपुर। रविन्द्रनाथ टैगोर मेडीकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.डॅा. आर. एन. लढ़ा के सेवानिवृत्ति के पश्चात आज प्रो. डॉ. बी. एल. कुमार ने पदभार संभाल लिया है। इस पद पर कार्यरत उक्त पद रिक्त हो गया था।

डॅा. कुमार ने संकल्प व्यक्त किया कि वे इस विभाग में जोड़,घुटना,कल्हा, प्रत्यारोपण, रीढ़ की हड्डी, आर्थोस्कूटी एवं एडवान्स ट्रोमा जैसी शल्य क्रियाओं का और विस्तार किया जाएगा। जिसमें जनता उचित मार्गदर्शन पाकर अन्यत्र भटकनें से बच जाएगी। डॅा. कुमार ने स्नातक एवं अधि स्नातक स्तर पर शैक्षिक उन्नयन की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि प्रो.डॅा. कुमार गत 18 वर्षो से आरएनटी मेडीकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर सेवाओं के साथ-साथ अनेक प्रोफेशनल संगठनों के पदाधिकारी भी रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply